सीएम योगी से मिलने की आस, पांच दिन में पहुंची उनके पास

लखनऊ के तेलीबाग चौराहे पर पहुंची काजल को मुख्यमंत्री से है मिलना, उसकी मदद करने का प्रयागराज डीएम ने भी किया प्रयास

लखनऊ : प्रयागराज जनपद के मांडा ब्लाक के ललितपुर की रहने वाली रेलकर्मी नीरज कुमार बिंद की पुत्री काजल बिंद की दौड़ ( running ) में काफी रुचि है। वह लगातार दौड़ती रही है। यही नहीं उसने इंदिरा मैराथन में भी दौड़ लगाई पर उम्र बाधा बनी और उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया।

वह अपने जनपद में एथलेटिक्स किट की मांग खेल विभाग से कर रही थी। लेकिन उसे सहयोग नहीं मिला। जिसकी कमी के चलते उसने अपनी पीड़ा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बतानी चाही। 10 अप्रैल को सुभाष चौराहा इलाहाबाद से दौड़ना शुरू कर दिया। आज 15 अप्रैल को वह लखनऊ के तेलीबाग चौराहे पर पहुंची काजल को मुख्यमंत्री से मिलना है। काजल की मदद करने का प्रयागराज के डीएम ने किया भी है। अब काजल और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री से मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button