Moradabad: नग्न हालत में रोड पर चलती स्तब्ध लड़की का बहता रहा खून, मदद करने के बजाए लोगों ने बनाया वीडियो !

सोशल मीडिया पर  दिल को एक दम दुखी कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सामने आये इस वीडियो में एक लड़की नग्न हालत में रोड पर चलती हुई नज़र आई।

सोशल मीडिया पर  दिल को एक दम दुखी कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सामने आये इस वीडियो में एक लड़की नग्न हालत में रोड पर चलती हुई नज़र आई। यह चौका देना वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है वीडियो में इन इन हालत में दिख रही लड़की के शरीर से लगतार खून बह रहा था।

 

क्या है इस वायरल वीडियो की कहानी

यह वायरल वीडियो यूपी के मुरादाबाद है जिसमे संदिग्ध हालातों में दिख रही लड़की महज 15 वर्ष की है कथित तौर पर सामने आया है कि लड़की का अपहरण कर पांच लोगों द्वारा उसका गैंग रेप किया गया। जिसके बाद वह लड़की २कम का रास्ता तय करते हुए इन हालातों में स्तब्ध अवस्था में अपने घर गयी घर जाते वक्त लड़की के शरीर से खून बह रहा था। इस हालत में लड़की का वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया पर किसी ने भी उसकी मदद करने का नहीं सोचा। यहीं नहीं वीडियो में भी साफ़ तौर पर यह देखा जा सकता है कि कई लोग लड़की को इस हालत में बस ज़िंदा लाश बने हुए दिख रहे है पर कोई उसकी मदद के लिए नहीं सोच रहा।

पुलिस से मिली जानकारी

पुलिस के अनुसार लड़की एक मेले से लौट रही थी तभी उसे पांच लोगों ने पकड़ लिया। उसके बाद उन दरिंदो ने लड़की से साथ दुष्कर्म किया लड़की की चीख-पुकार सुनकर एक ग्रामीण मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक पांचों आरोपी उसके कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो चुके थे। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के इस मामले पर कोई शख्त कार्यवाही न करने कि बात सामने आ रही थी। पर अब “धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही 15 सितंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार के साथ आगे की कार्यवाही जारी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button