योगा क्लास के बाहर नजर आईं Alia Bhatt, नई मॉम की फिटनेस देख लोग हुए हैरान !

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ पेरेंटिंग टाइम एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 6 नवंबर को बेटी राहा कपूर का स्वागत किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ पेरेंटिंग टाइम एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 6 नवंबर को बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। अब बेबी डिलीवरी के करीब 1 महीने बाद आलिया पहले की तरह अपनी डेली रूटीन पर लौट आई हैं। हाँ! न्यू मॉम को बुधवार को मुंबई के खार इलाके में एक योगा क्लास से निकलकर अपनी कार की ओर जाते देखा गया। वीडियो में एक्ट्रेस की फिटनेस देख हर कोई हैरान, आखिर उन्होंने खुद को इतना रिकवर कैसे किया?

बता दें कि आलिया हमेशा से फिटनेस को लेकर काफी सजग रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने योग और एक्सरसाइज का पूरा ख्याल रखा। इसके अलावा वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी उतनी ही एक्टिव रही हैं, जितनी पहले हुआ करती थीं। हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने थोड़ा आराम किया और फिर से अपनी दिनचर्या में लौट आई हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cl2xr2sj_RB/?utm_source=ig_web_copy_link

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button