Jharkhand: मेड पर अत्याचार की आरोपी निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ़्तार, बात-बात पर करती थी पिटाई !

झारखंड के रांची से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यह खबर भाजपा से निलंबित नेता सीमा पात्रा की है। सीमा के पिछले 8 साल से अपनी नौकरानी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आ रहा है। सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड के रांची से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यह खबर भाजपा से निलंबित नेता सीमा पात्रा की है। सीमा के पिछले 8 साल से अपनी नौकरानी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आ रहा है। सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह गिरफ़्तारी से बचने के लिए फरार होने की कोशिश में थी मगर उनके मनसूबे पूरे न हो सके। पिछले दो दिनों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। बता दें कि सीमा के पति एक रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं।

काम करने के बहाने 8 साल तक रखा कैद !

दरअसल, 29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग लड़की को सीमा पात्रा ने घर में काम करने के बहाने से 8 साल तक कैद करके रखा था। पीड़ित का नाम सुनीता है। उसने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। गर्म तवे से जलाया जाता था और रॉड से पीटा जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

jharkhand bjp leader seema patra torturing domestic help adivasi girl

ऐसे बचाई अपनी जान !

सुनीता ने एक दिन मौका देख कर किसी तरह मोबाइल पर सरकारी कर्मचारी विवेक आनंद बास्के को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद रांची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने सुनीता को सीमा के घर से बहार निकला।

घर जाने की बात पर होती थी पिटाई !

सुनीता ने बताया कि घर जाने की बात पर उसकी पिटाई की जाती थी और कमरे में बंद कर दिया जाता था। बात-बात पर उसकी पिटाई की जाती थी। जिस कमरे में सुनीता को बंद किया गया, वहीं उसका बेडरूम और बाथरूम था। लगातार पिटाई के कारन उसकी हालत खराब हो गई थी, उसे फर्श पर घिसट-घिसट कर चलना पड़ता था। अगर गलती से सुनीता का पेशाब कमरे से बाहर चला जाता तो उसे अपने मुंह से उसे चाट कर साफ कराया जाता था।

BJP leader Seema Patra committed atrocities on domestic maids, Ranchi News in Hindi - www.khaskhabar.com

बता दें कि सीमा पात्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button