#Happy Birthday Suresh Kumar Khanna: इस वजह से दर्ज है गिनीज बुक में नाम !

वर्तमान में सुरेश कुमार खन्नासीएम योगी मंत्रालय में वित्त, संसदीय मामलों और चिकित्सा शिक्षा विभागों के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

जिला शाहजहांपुर में जन्मे सुरेश कुमार खन्ना का आज जन्मदिन हैं। 6 मई, 1953 में पिता राम नारायण खन्ना के घर पर जन्मे सुरेश कुमार राजनीती में अपना परचम खूब लहरा रहे हैं। सुरेश कुमार खन्ना एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और भारत में उत्तर प्रदेश की 10वीं, 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा के सदस्य हैं। खत्री समुदाय से आने वाले सुरेश कुमार खन्ना के जन्मदिन के मौके पर जाने उनसे जुड़ी खास बातें,

#Happy Birthday Manohar ji : साइकिल से बेंचते थे सब्जी, अब है प्रदेश के मुख्यमंत्री !

Image

  • सुरेश कुमार खन्ना राजनीती के वो कौटिल्य हैं जिन्होंने जब से राजनीती में कदम रखा सफलता मिली। 23 साल की उम्र से ही उनको शौक चढ़ा राजनीती का।
  • वे लखनऊ यूनिवर्सिटी से LLB कर रहे थे। यहीं से उन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत की। इसी वक्त से राजनीति में उनकी दिलचस्पी पैदा होने लगी। LLB करते वक्त ही साल 1980 में खन्ना ने लोकदल पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गए।

Image

  • इसी शौक ने उन्हें छात्र राजनीति ने RSS तक पहुंचाया और RSS ने बीजेपी तक। जिसने उनकी जिंदगी बदल दी और आज वो जनता की सेवा में आज कार्यरत हैं।
  • सुरेश खन्ना ने अपने मेहनत के दम पर एक ही विधानसभा से लगातार नौवीं बार चुनाव जीते हैं। इससे पहले प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा से लगातार नौ बार विधायक बनने का रिकार्ड प्रमोद तिवारी के नाम था। लेकिन अब इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सुरेश कुमार खन्ना ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

Image

  • 21 अगस्त 2019 को योगी आदित्यनाथ के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद उनका मंत्रालय विभाग वित्त, संसदीय मामलों और चिकित्सा शिक्षा विभागों के मंत्री के रूप में बदल गया।
  • 19 मार्च 2017 को, उन्हें योगी आदित्यनाथ मंत्रालय में शहरी विकास और संसदीय मामलों के कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button