#रक्षक बना भक्षक: कन्नौज से सामने आया खाकी का दागदार चेहरा !

पुलिस को देखकर हमारे मन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न होता है। पुलिस जब आस- पास होती है, तो हमे लगता है कि हमे अपराधियों......

पुलिस को देखकर हमारे मन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न होता है। पुलिस जब आस- पास होती है, तो हमे लगता है कि हमे अपराधियों से डरने कि आवश्यकता नहीं है। लेकिन प्रदेश में एक बार फिर से खाकी को शर्मसार करने वाला घिनौना चेहरा सामने आया है। जहां न्याय मांगने के लिए वर्दीधारी के पास पहुंची दुष्कर्म पीड़िता की मां को ही चौकी इंचार्ज ने अपनी हवस का शिकार बना डाला।

कन्नौज(Kannauj) के हाजी शरीफ चौकी(Haji Sharif Chowki) इंचार्ज ने प्राथमिकी(FIR) लगाने के बाहने वादी महिला को अपने आवास पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आपको बता दे किपीड़ित महिला अपनी 17 साल की बेटी के लिए न्याय मांगने हाजी शरीफ चौकी आई थी। उसकी बेटी के साथ भी अज्ञात आरोपियों ने दुष्कर्म किया था।

मुकदमा दर्ज कर किया Suspend 

मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म तथा चौकी इंचार्ज के नशे में होने की पुष्टि भी हो गयी। मेडिकल परीक्षण में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद हाजी शरीफ चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। चौकी इंचार्ज को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जिला कारागार भेज दिया गया।

अयोध्या के दर्शन नगर निवासी अनूप कुमार मौर्या(Anoop Kumar Maurya) सदर कोतवाली क्षेत्र की हाजी शरीफ चौकी के प्रभारी हैं। दो माह पहले ही पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बने हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह(SP Kunwar Anupam Singh) ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित(Suspended) कर दिया गया है।

न्याय दिलाने वाले ने किया अन्याय

आपको बता दें कि कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एक महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले की विवेचना कोतवाली क्षेत्र की चौकी हाजी शरीफ के चौकी इंचार्ज अनूप कुमार मौर्य को मिली थी। चौकी इंचार्ज का कर्तव्य था कि वह दुष्कर्म पीड़ित को न्याय दिलाए और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे,लेकिन इसके ठीक विपरीत हुआ। न्याय की आस में बैठी दुष्कर्म पीड़िता(rape victim) की मां भी दुष्कर्म का शिकार हो गई।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button