अटकलों को विराम : सुभासपा प्रमुख ने कहा मैंने सपा के साथ अमन शांति के लिए गठबंधन किया !

साथ ही ओम प्रकाश राजभर इस बात से नाराज़ है कि लोग अफ़वाह फैला रहे हैं की गठबंधन टूट गया है, कहा हम और अखिलेश जातीगण जनगणना की लड़ाई लड़ रहे

यूपी के आजमगढ़ में उपचुनाव में सुहेलदेव पार्टी पूरी ताकत से समाजवादी प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को जिताएगी। इस बात को आज सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ( O P Rajbhar ) ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं ये बात इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि तमाम लोग अफ़वाह फैला रहे हैं की गठबंधन टूट गया है। उन्होंने कहा हम और अखिलेश जी जातीगण जनगणना की लड़ाई लड़ रहे हैं। लंबे समय से जातीगण जनगणना नही हुई। लेकिन बिहार अब जातीगण जनगणना शुरू करने जा रहा है।

प्रदेश के विकास के लिए गठबंधन किया

उन्होंने आगे कहा कि हमने और अखिलेश यादव ने अमन शांति के लिए गठबंधन किया है। आज सिर्फ़ नफरत और हिंदू मुसलमान की बात हो रही है। हमने प्रदेश के विकास के लिए गठबंधन किया है। इसलिए अगर किसी के मन में कोई भ्रम हो तो अपने मन से ये ख्याल निकाल दें। साथ ही आगे कहा कि हापुड़ में जो विस्फोट हुआ वो बहुत दुखदाई घटना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button