# MONKEYPOX : कोरोना के बाद इस वायरस के आए चौंकाने वाले आंकड़े !
आकड़ों की बात करे तो सबसे ज़्यादा मामले ब्रिटेन में दर्ज किए गए वही ,स्पेन में 200 पुर्तगाल में 166 कनाडा में 90 और जर्मनी में 80 केस दर्ज हैं
कोरोना जैसी घातक बीमारी से अभी तक पूरी दुनिया उभर भी नहीं पाई थी मंकीपॉक्स (Monkeypox) ने दस्तक दे दी। मंकीपॉक्स के प्रकोप ने लोगों को हलकान कर दिया।
विश्व भर में तेज़ी से फ़ैल रहा मंकीपॉक्स
दुनिया भर में मंकीपॉक्स तेज़ी से अपने पैर पसर रहा है। जिससे सबसे ज़्यादा प्रभावित ब्रिटेन है। जहाँ सबसे ज़्यादा यानि 302 मामले समाने आये है। इसके अलावा अमेरिका ,स्पेन, पुर्तगाल,कनाडा और जर्मनी जैसे कई देश प्रभावित हुए है।
ब्रिटेन बना सबसे ज़ादा प्रभावित देश
मंकीपॉक्स का प्रकोप पुरे विश्व में तेज़ी से फ़ैल रहा है। अगर हम आकड़ों की बात करे तो सबसे ज़्यादा मामले ब्रिटेन में दर्ज किए गए है वही ,स्पेन में 200 पुर्तगाल में 166 कनाडा में 90 और जर्मनी में 80 केस दर्ज किये गए हैं। लेकिन रहत की बात यह है की अभी तक मंकी पोइस से एक भी मौत नहीं हुई है।
बीमारी के संभावित कारणों का पता लगाने
ब्रिटेन में इस बीमारी के इतने ज्यादा मरीजों के मिलने के बाद इस वायरस से निपटने के लिए मंकीपॉक्स रिपोर्टिंग को तैयार कर रहा है। देश में डेटा को जुटाने और उसका विश्लेषण करने की गति को बढ़ाने, बीमारी के संभावित कारणों का पता लगाने में अधिकारियों की मदद करना और कॉन्टेक्ट ट्रेंसिग को बढ़ाना और जहां वैक्सीन की जरूरत हो वहां वैक्सीन लगाने पर जोर देगा |