सपा को लगा झटका , बुंदेलखंड ‘मुक्त’ हुई सपा,ब्लाक प्रमुख ने दिया इस्तीफा !

समाजवादी पार्टी को झटका लगा है ,समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर बुंदेलखंड के इकलौते ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव भाजपा का हाथ थम लिया है।

आगामी लोक सभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है ,समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर बुंदेलखंड के इकलौते ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव भाजपा का हाथ थम लिया है। 16 वर्ष के कार्यकाल 2005 से 2021 तक इन्होंने 20 चुनाव लड़े और 18 में जीत हासिल की।

बुंदेलखंड 'मुक्त' हुई सपा, इकलौते ब्लाक प्रमुख ने दिया इस्तीफा; भाजपा में हुए शामिल

 

16 वर्ष के इतिहास में 20 चुनाव लड़े

जयनरायन सिंह यादव व पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी ने समर्थकों सहित लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव का पंचायतों की राजनीति का लंबा अनुभव है। 16 वर्ष के इतिहास में इन्होंने 20 चुनाव लड़कर पूरे परिवार को चुनाव जिताने में कामयाब रहे। केवल दो चुनावों में इनको हार मिली है।

Jhansi Police Not Allowed To Land Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav  Helicopter To Meet Deep Narayan Singh Yadav | UP Politics: झांसी में अखिलेश  यादव के हेलिकॉप्टर को उतारने की नहीं मिली

20 चुनाव लड़े और 18 में जीत हासिल की

जयनरायन सिंह यादव ने 2005 से 2021 तक इन्होंने 20 चुनाव लड़े और 18 में जीत हासिल की। इन्होंने सचिवालय की नौकरी छोड़कर 2005 में प्रधान पद का चुनाव बड़ागांव से लड़ा और जीता। यह 10 वर्ष प्रधान रहे।

पत्नी सुमन यादव को ब्लाक प्रमुख बनाने में सफलता

वर्ष 2010 में ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ना चाहते थे जयनरायन सिंह , लेकिन बसपा विधायक अशोक सिंह चंदेल के कारण नामांकन नहीं करा सके थे। बाद में 2012 में इन्होंने ब्लाक प्रमुख हरिदास सविता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कराया और पत्नी सुमन यादव को ब्लाक प्रमुख बनाने में सफल रहे। इसके बाद 2015 में यह बीडीसी बने और ब्लाक प्रमुख बनने में सफल रहे।

लोकसभा चुनाव से पहले सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया  इस्तीफा; अखिलेश पर लगाए गंभीर आरोप - Another big blow to SP before Lok  Sabha elections

पूर्व विधायक अम्ब्रेश कुमारी सपा छोड़ भाजपा में शामिल

वर्ष 2018 में भाजपा इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई लेकिन यह अविश्वास जीतने में सफल हो गए। 2021 में हुए चुनाव में भाजपा के कड़े विरोध के बाद भी यह ब्लाक प्रमुख बनने में कामयाब हो गए थे। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने से सपा को करारा झटका लगा है क्योंकि सपा में इनको मजबूत स्तंभ माना जाता था। फरवरी माह में सपा को यह दूसरा झटका है। चरखारी की पूर्व विधायक अम्ब्रेश कुमारी भी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button