सपा मुखिया मुलायम सिंह की पत्नी का हुआ निधन !

फेफड़ों के संक्रमण की शिकायत पर मेदांता अस्पताल में भर्ती हुई थी, परिवार के अन्य लोगों के साथ मुलायम सिंह के भी अस्पताल पहुंचने की सूचना

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार दोपहर निधन हो गया है।

मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल पहुंच रहे

वे फेफड़ों के संक्रमण की शिकायत पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुई थी। जानकारी के मुताबिक उनके निधन की खबर पाकर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं। साथ ही परिवार के अन्य लोगों की भी अस्पताल पहुंचने की सूचना है।

मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पत्नी का दर्जा दिया

आपको बता दें मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी थी। जिनकी 2003 में मृत्यु हो गई थी। यादव ने बाद में 23 मई, 2003 को साधना गुप्ता से दोबारा शादी की। साधना गुप्ता भले ही पहले से शादीशुदा थीं, लेकिन मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पत्नी का दर्जा दिया था।

दोस्ती निभाने में मुलायम सिंह यादव कभी पीछे नहीं

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का विशेष स्थान है। मुलायम सिंह के बारे में बताया जाता है कि दोस्ती निभाने में मुलायम सिंह यादव कभी पीछे नहीं रहते हैं। उनकी दोस्ती के किस्से आज भी लोगों की जुबान से सुनने को मिलते हैं। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अलग कीर्तिमान स्थापित किया है। गुरु से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले मुलायम सिंह यादव के जीवन में कई ऐसी कहानियां हैं, जो उन्हें औरों से अलग करती हैं।

साधना गुप्ता ने उन्हें रोका और मां की जान बचाई

साधना गुप्ता ने एक नर्सिंग होम और लखनऊ के सैफई मेडिकल कॉलेज में मुलायम की मां की बेटी की तरह देखभाल की। इससे मुलायम सिंह यादव काफी प्रभावित हुए। एक बार ऐसा हुआ कि मुलायम सिंह की मां की देखभाल करने वाली नर्स मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी कि साधना गुप्ता ने उन्हें रोका और मां की जान बचाई |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button