#Shrikant Tyagi: श्रीकांत त्यागी हुए फरार, पुलिस ने किया 25 हज़ार का इनाम घोषित !

नोएडा ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में मचे बवाल के बाद गाली-बाज गुंडे श्रीकांत त्यागी के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर ऐक्शन शुरू हो गया है।

नोएडा ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Noida Grand Omaxe Society) में मचे बवाल के बाद गाली-बाज गुंडे श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर ऐक्शन शुरू हो गया है। ऐसे में रविवार की रात लगातार दूसरे दिन हुए हंगामे के बाद सोमवार की सुबह पुलिस और प्रशासन के साथ बुलडोजर भी सोसाइटी पर पहुंच गया।

सरकार का बुलडोजर ऐक्शन हुआ शुरू

बता दें कि साथ में हथौड़ा लेकर कर्मचारी भी पहुंच गये। ऐसे में बताया गया है महिला के साथ गाली-गलौच और अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी अभी भी फरार है। उसके अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का हथौड़ा चल रहा है। इस सिलसिले में वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाते हुए योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाते हुए नजर आ रहें हैं।

नोएडा की एक सोसायटी में “महिला से बदसलूकी के बाद फरार आरोपी श्रीकांत त्यागी की तलाश में नोएडा पुलिस ने इस दौरान उन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।” श्रीकांत त्यागी के फरार होने की खबर पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

किसान मोर्चा में न है न ही था

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कई लोग श्रीकांत त्यागी को भाजपा विधायक और भाजपा नेता बताने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल वो भाजपा के विधायक नहीं है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद राजकुमार चाहर ने वीडियो शेयर करते समय ये भी कहा है कि, “ श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में न था और न ही है। इसका किसान मोर्चे से शुरू से ही कोई वास्ता नहीं है। इस सिलसिले में सरकार और पुलिस कानून व्यवस्था उनके ऊपर कार्यवाही करे।

इस दौरान श्रीकांत त्यागी कई दिनों से फरार होने के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडिओ वायरल हो रहे हैं जिसमे वो भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीकांत की आखिरी लोकेशन की जानकारी उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। ऐसे में नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी को महिला के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस ने 8 टीमें बनाई हैं। इस दौरान त्यागी की पुरानी क्रिमिनल हिस्ट्री को देखते हुए गैंगस्टर एक्ट केस में दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं । आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button