Shivpal Yadav को सपा में मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी – सूत्र

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता आशान्वित नजर आ रहे हैं। इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह के बेटे...

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता आशान्वित नजर आ रहे हैं। इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह के बेटे आदित्य उर्फ अंकुर यादव ने कहा कि मैनपुरी उपचुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव की रणनीति है। उन्होंने कहा कि हम सभी नेता (मुलायम सिंह यादव) के दिखाए रास्ते पर चलेंगे और उनके विचारों को आगे बढ़ाएंगे, यह हमारी जिम्मेदारी होगी। शिवपाल सिंह को क्या जिम्मेदारी मिलेगी, क्या मिला है, तो कहना चाहेंगे कि हमें बढ़ा हुआ उत्साह मिला है।

मीडिया से बात करते हुए आदित्य यादव ने कहा कि जिस तरह अखिलेश यादव ने मैनपुरी में प्रचार किया। परिवार ने एकजुट होकर किया प्रचार, मैनपुरी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के समाजवादी लोगों में उत्साह की लहर है। समाजवादी पार्टी को अब अगले चुनाव में बड़ी जीत मिलने जा रही है। तैयारी जोरों पर चल रही है। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

आदित्य यादव ने कहा कि हम जसवंत नगर में जनता को लेकर लगातार काम कर रहे हैं. जसवंत नगर वह क्षेत्र है जहां से नेताजी ने राजनीति की शुरुआत की थी। जसवंत नागर का नेतृत्व हमारे लिए खुशी की बात है। जसवंत नगर में अब जो भी उम्मीदवार होगा, हम उसे प्रचंड बहुमत से जिताने का काम करेंगे।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button