सुरक्षाकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किये 6 आतंकी, आपत्तिजनक सामग्री बरामद !
जम्मू कश्मीर में भारतीत सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया हैं। सुरक्षा कर्मियों ने छः आतंकवादियों को...

जम्मू कश्मीर में भारतीत सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया हैं। सुरक्षा कर्मियों ने छः आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही अभी भी लगातार सर्च ऑपरेशन जारी हैं, और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी हैं।
दरअसल कुलगाम के पुलिसकर्मियों को एक सूचना मिली थी जिसमें जानकारी दी गई थी कि इलाके में कुछ आतंकी घुसे हुए हैं। इस सूचना के मिलते हैं, सुरक्षा कर्मी अलर्ट हो गए। इसके बाद राष्ट्रीय असम रायफल्स के साथ मिल कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने कुलगाम में जैश मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।#JammuAndKashmir #IndianArmy pic.twitter.com/QGyiQl255l
— Nishpaksh Pratidin (@Nishpakshprati1) February 3, 2023
जब सुरक्षाकर्मियों के द्वारा एक विशेष ठिकाने पर जाँच शुरू की गई। वहां भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। साथ ही साथ छह आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया हैं। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, कि सम्बंधित स्थान से 4 UBGL गोले, 446 गोलियां, तीस AK 47, दो मोर्टार शेल और बहुत सारी आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।