पेपर लीक मामले में शिवबहादुर सिंह और अखिलेश यादव गिरफ्तार, जाने पूरा मामला !
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 2 सक्रिय सदस्य को फ़िलहाल गिरफ्तार कर लिया गया हैं...
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित 27 फरवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक दिन पूर्व ही लीक कराकर अभ्यर्थियों को उपलब्ध करने का मामला सामने आया था। जहां हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 2 सक्रिय सदस्य को फ़िलहाल गिरफ्तार कर लिया गया हैं जिसके नाम शिवबहादुर सिंह और अखिलेश यादव हैं। इन आरोपियों को थाना कैण्ट जनपद वाराणसी से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया।
आरोपी गिरफ्तार :
हिमाचल प्रदेश के थाना गगल, जनपद कांगडा में मुकदमा दर्ज कर अब तक 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गैंग का सक्रिय सदस्य शिवबहादुर सिंह जिसे आज गिरफ्तार किया गया। मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने यूपी पुलिस से गिरफ्तारी हेतु मांगा सहयोग। जिसके बाद एसटीएफ, वाराणसी और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने की गिरफ्तारी।
2003 से अन्तर्राज्यीय प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करने वाले बेदीराम गैंग का आरोपी सक्रिय सदस्य है। जिसके द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक कराकर परीक्षा से पूर्व ही अभ्यर्थियों को पढ़वाया जाता था और उनको उत्तर बता दिया जाता था। तेलंगाना, पंजाब व चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व भर्तियों का प्रश्न पत्र लीक कराने के प्रकरण में अभियुक्त उपरोक्त उक्त राज्यों में कई बार जेल जा चुका है। लगभग 10 से 12 करोड़ रूपये कमाये गए। उन्हीं पैसों से सन-2015 में जनपद वाराणसी के विंध्यवासीनीनगर कॉलोनी अर्दली बाजार में तीन मंजिला मकान नं0 66 को 03 करोड़ रूपये में खरीदा गया और विंध्यवासीनीनगर कॉलोनी में ही एक दूसरा मकान 40 लाख रूपये में एग्रीमेण्ट कराया गया है।