#शर्मशार: आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म कर, लटका दिया पेड़ पर !

एक बार फिर दुमका शहर चर्चा में है। यहां अरमान अंसारी ने एक आदिवासी लड़की के साथ महीनों से रेप किया और उसके बाद उस लड़की की हत्या कर दी है।

Jharkhand: एक बार फिर दुमका शहर चर्चा में है। यहां अरमान अंसारी ने एक आदिवासी लड़की के साथ महीनों से रेप किया और उसके बाद उस लड़की की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद अरमान अंसारी लड़की शव को पेड़ से लटका दिया। जिससे पुलिस को कोई शक ना हो।

आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के घटना से एक बार फिर दुमका शर्मसार हुआ है। आदिवासी लड़की काफी गरीब थी। मजदूरी करके वो अपनी पेट पालती थी। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी अरमान ने कई महीने तक उसका यौन शोषण किया। और जब वो लड़की गर्भवती हो गई तो अरमान उसकी हत्या कर दी।

प्रेम जाल में फसाया

अरमान एक राजमिस्त्री का काम करता है। लड़की आरोपी के साथ ही एक निर्माण भवन में मजदूरी करती थी। मजदूरी कर रही आदिवासी लड़की को मिस्त्री अरमान अंसारी ने अपने प्रेम जाल में फसाया। फ़साने के बाद अरमान अंसारी ने उसका खूब यौन शोषण किया। और जब वो लड़की गर्भवती हो गई तो उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आदिवासी लड़की के शव को अरमान अंसारी ने पेड़ से टांग दिया जिससे किसी को कुछ पता ना चले और लगे की लड़की ने आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार को स्थानीय लोग जब मॉर्निंग वॉक पर निकले तो देखा कि किशोरी का शव पेड़ से लटक रहा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके वारदात पर पुलिस पहुंची लाश को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना प्रभारी सुजीत उरांव मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के बयान और पुलिस की छानबीन में पुलिस के आलाअधिकारियों लड़की के साथ दुष्कर्म एवं उसकी हत्या की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि लड़की के गर्भवती होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा और युवक ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव पेड़ से लटका दिया होगा। आदिवासी लड़की की उम्र मात्र 14 साल की बताई जा रही है।

FIR हुआ दर्ज

पुलिस के अनुसार युवती मूलता दुमका जिले के रामेश्वर इलाके की रहने वाली थी। परिवार वालों ने बताया कि अभी वह दुमका से करीब 15 किलोमीटर दूर अपने एक रिश्तेदार के यहां रहती थी। वो रोज मजदूरी करने दुमका आती थी। इसी दौरान उसका परिचय राजमिस्त्री अरमान अंसारी से हुआ। अरमान अंसारी यहीं से उस लड़की के मजबूरी फ़ायदा उठाकर उसके साथ महीनों से रेप करता रहा। उसके बाद उसकी हत्या कर दी। आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरोपी अरमान के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 302, 376, 506 के धाराओं के साथ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज की गई है पुलिस विभाग ने अरमान अंसारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का परिवार वालों को आश्वासन दिया है।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button