हिमचाल प्रदेश की स्तिथि देखकर,कंगना रनौत ने पर्यटकों को किया सचेत !
जबकि बारिश के कारण राज्य की ओर जाने वाली कई सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल और स्पीति के चंद्रताल और सोलन जिले के साधुपुल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश में इस कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते लोग काफी परेशान है और साथ ही काफी लोगो का नुकसान भी हुआ है। काफी लोगो की जाने भी गई है सुरक्षा व्यवस्था की तैनाती कर दी गई है और जो लोग फंसे उनको जल्द से जल्द निकालने की कोशिश की जा रही है रविवार को उत्तर भारत में बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। जबकि बारिश के कारण राज्य की ओर जाने वाली कई सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल और स्पीति के चंद्रताल और सोलन जिले के साधुपुल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।
उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते रोड ब्लॉक
हिमाचाल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश से तबाही मची हुई है। इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने हिमाचल के हालात पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। लगातार बारिश से पूरा उत्तर भारत परेशान है हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ जैसी भी स्थिति हो गई है। तबाही की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कंगना और विवेक ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ जैसी भी स्थिति हो गई
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिमाचाल की तबाही के कुछ वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अहम जानकारी: हिमाचल प्रदेश की यात्रा न करें। लगातार बारिश से वहां हाई अलर्ट है।आने वाले दिनों में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा है। अगर बारिश रुक भी जाती है, तब भी बारिश के मौसम में हिमाचल न जाएं। कंगना ने आगे लिखा- हिमालय में परिस्थिति खराब है। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है वहां ऐसे ही बारिश होती है आखिरकार वह हिमालय है, कोई मजाक की चीज नहीं है। आप जहां हैं, वहीं रहें एंडवेंचरस होने का यह सही समय नहीं है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।