VIRAL: अभिनेता में भगवान की छवि देख महिला हुई भावुक किया सम्मान, देखे वीडियो !

सोशल मीडिया पर एक बहुत प्यारा वीडियो सामने आया है। जिसमे एक महिला की भगवान के प्रति उसकी सच्ची श्रद्धा देख सभी का मन ख़ुशी से भर उठ रहा है।

सोशल मीडिया पर एक बहुत प्यारा वीडियो सामने आया है। जिसमे एक महिला की भगवान के प्रति उसकी सच्ची श्रद्धा देख सभी का मन ख़ुशी से भर उठ रहा है। इस वीडियो में एक महिला भगवान राम का स्वरुप समझ एक व्यक्ति को पूरी श्रद्धा से नमन करती हुई नज़र आ रही है।

 

जाने पूरी कहानी

90 के दशक के दौरान रामानंद सागर के द्वारा बनाई गयी पौराणिक शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभा चुके एक्टर अरुण गोविल का हालही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमे उन्हें हवाई अड्डे पर देखा गया था वायरल हुए वीडियो को इंट्रेस्टिंग बनाने वाली बात यह है कि एक महिला उनके पैर पकड़कर उन्हें भगवान की तरह उनका सम्मान करती नजर आ रही है। अरुण गोविल के साथ यह पहली बार नहीं था इसके पहले भी अनूप को लोग भगवान का ही स्वरुप मान कर उनसे इसी तरह से उन्हें सम्मान देते आए हैं। बता दें अनूप का रामायण शो भले ही अब दशकों पुराना हो चुका हो पर उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

जैसे ही अनूप का यह वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया,सोशल मीडिया यूजर्स की वीडियो को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया की मानो बाढ़ सी आ गई। कुछ उपयोगकर्ताओं ने वीडियो को बहुत प्यारा बतया तो वही अन्य ने हिट शो में अभिनेता की भूमिका के लिए उनकी प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, ‘अरुण गोविल और नितीश भारद्वाज ने श्रीराम और श्रीकृष्ण को इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि कई लोग उन्हें उसके बाद किसी और भूमिका में नहीं देख पाए। आज भी अगर कोई राम या कृष्ण का जिक्र करता है, तो हमारे दिमाग में जो उभरता है वह है उनके चेहरे। ऐसी उनकी विरासत है”।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button