Sonia Gandhi Vs Smriti Irani: सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच क्यों हुई झड़प ?

इस बार देश की सिर्फ एक महिला के साथ- साथ राष्ट्रपति को भी सियासी बहशबाज़ी में शामिल कर लिया गया हैं।

इस बार देश की सिर्फ एक महिला के साथ- साथ राष्ट्रपति को भी सियासी बहशबाज़ी में शामिल कर लिया गया हैं। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर कोंग्रस नेता के द्वारा अपमानजनक शब्द कहे जाने के बाद से देश का माहौल ख़राब हो चुका हैं। चारो तरफ़ बहसबाजी का माहौल बना हुआ हैं।

आपको बता दे कि ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक निजी चैनल के एक रिपोर्टर द्वारा पूछे गए सवाल पर कोंग्रस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के लिए दो बार अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि ‘हिंदुस्तान के सभी लोगों के लिए एक राष्ट्रीयपत्नी है, तो हमारी क्यों नहीं।’

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर मांगेंगे माफी

रिपोर्टर ने उन्हें यह भी बताया कि राष्ट्रपति शब्द का प्रयोग ही राष्ट्रपति के लिए सही है, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद से बीजेपी नेताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया और साथ ही अधीर रंजन चौधरी से माफ़ी मांगने को कहा। जिसके जवाब में कोंग्रस नेता अधीर चौधरी ने अपनी सफाई देते हुए कल कहा था कि ‘‘चूकवश” उनके मुंह से एक शब्द निकल गया जिसे भाजपा ‘तिल का ताड़’ बना रही है, उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘वह राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर माफी मांगेंगे, लेकिन ‘‘इन पाखंडियों” से माफी नहीं मांग सकते।’

तीन मिनट तक चलती रही बहशबाजी

राष्ट्रपत्नी का मामला संसद भवन तक पहुँच गया हैं। लोकसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को राष्ट्रपति का अपमान बताया और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसके लिए पूरे देश से माफी मांगने को कहा। साथ ही स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की पहली महिला आदिवासी अध्यक्ष को स्वीकार नहीं कर पा रही है। यह पार्टी सोनिया गांधी के निर्देश पर उनका अपमान करने उतरी है। करिबन तीन मिनट तक स्मृति ईरानी और सोनिया गाँधी के बीच बहशबाजी चलती रही।

बुधवार को होगी मामले की सुनवाई

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से आयोग में पेश होने तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने के लिये लिखित में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है साथ ही आयोग ने राष्ट्रपति के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के लिये कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर मामले पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है। आयोग ने चौधरी के मामले की सुनवाई के लिये अगले सप्ताह बुधवार को सुबह 11:30 बजे का समय निर्धारित किया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग और सभी राज्य महिला आयोग देश की राष्ट्रपति के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की अपमानजनक एवं महिला विरोधी टिप्पणी की निंदा करते हैं ” रेखा ने कहा कि जिन 12 राज्यों के महिला आयोगों ने इस बयान की निंदा की है उनमें आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से विपक्ष द्वारा माफ़ी मागने के लिए कहा गया तब उन्होंने कहा कि अधीर चौधरी ने पहले ही माफ़ी मांग ली हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button