पुलिस ने पेश की इंसानियत की अनोखी मिसाल, वायरल हुआ ये वीडियो !

इस बार पुलिस ने सराहनीय कार्य करके मिसाल पेश कर लोगों को अपनी सोच बदलने के लिए मजबूर कर दिया

महाराजगंज जिले की पुलिस वैसे तो पुलिस अपनी हनक के लिए जानी जाती है। अक्सर पुलिस ( police ) पर बदसलूकी और सड़क व्यवहार का आरोप लगता रहा है। पुलिस अपने अंदाज के लिए अक्सर चर्चाओं में रहती है। लेकिन इस बार पुलिस ने सराहनीय कार्य करके मिसाल पेश कर लोगों को अपनी सोच बदलने के लिए मजबूर कर दिया हुआ।

आग की चपेट में आ जाने के कारण

यूं कि लक्ष्मीपुर के ग्राम टेढ़ी टोला आनंद नगर में आग लगने की घटना से महिला की गेहूं के खेतों में आग की चपेट में आ जाने के कारण जलकर मृत हो गई। आग की सूचना पाकर मौके पर थाना पुरंदरपुर की पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से प्राइवेट ट्यूबवेल से पानी की व्यवस्था करा कर आग पर काबू पा लिया।

3 किमी की दूरी कंधों पर सुरक्षा

यह टोला चारों तरफ से रोहिणी नदी से घिरा है। जहां पर वाहन के आवागमन की कोई सुविधा नहीं है। मृतक वृद्ध महिला शिवराजी उम्र लगभग 80 वर्ष पत्नी गगन चौधरी के शव को किट में रखकर बाद मुर्रत्व पंचनामा बांस की तिख्ती तैयार की गयी। उसके बाद परिवार वालों की मदद से थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ लगभग 3 किमी की दूरी कंधों पर सुरक्षा स सम्मान रोहणी नदी के पार लाया।

पुलिस की इंसानियत को सलूट

नदी पार कर के वाहन की व्यवस्था करा कर मृतक के शव को वास्ते पोस्टमार्टम सदर रवाना कराया गया। पुलिस का यह रूप देख लोग दंग रह गए 3 किलोमीटर तक शव को कंधे पर ले जाने का दृश्य खाकी के रंग को जनता के विश्वास के प्रति बढ़ गया हैं। लोग पुलिस की इंसानियत को सलूट कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button