पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पलामू में प्रस्तावित कार्यक्रम अब 10 फरवरी से, हाईकोर्ट में फ्रेश याचिका दाखिल

पलामू में अब अगले वर्ष 10 से 15 फरवरी के बीच में कार्यक्रम को निर्धारित किया गया है। पूर्व में यह कार्यक्रम 10 से 12 दिसंबर तक प्रस्तावित था।

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम सरकार) का प्रस्तावित कार्यक्रम फ्रेश रिट याचिका दाखिल की है। पलामू में अब अगले वर्ष 10 से 15 फरवरी के बीच में कार्यक्रम को निर्धारित किया गया है। पूर्व में यह कार्यक्रम 10 से 12 दिसंबर तक प्रस्तावित था।

नई रिट याचिका दाखिल

पलामू उपायुक्त द्वारा कई कारणों से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को रद्द किये जाने के बाद हनुमंत कथा आयोजन समिति ने पुरानी याचिका को वापस लेते हुए नई रिट याचिका दाखिल की है। इसमें बताया गया है कि प्रस्तावित कार्यक्रम अब वर्ष 2024 में फरवरी 10 से 15 फरवरी के बीच निर्धारित किया गया है।

हाईकोर्ट ने प्रार्थी को दिया समय

बताते चलें कि  कार्यक्रम अब रैयती भूमि पर होगा, इसके लिए ग्राम सभा से अनुमति भी मिल गयी है। अब कार्यक्रम का जो नया स्थल रैयती भूमि पर चयनित किया गया है। वहां इकोलॉजिकल बैलेंस बिगड़ने जैसी कोई बात नहीं है। कार्यक्रम स्थल डाल्टनगंज शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पर है। जानकारी हो कि पिछली सुनवाई में प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि पलामू उपायुक्त ने कई कारण बताते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इसलिए वे मामले में संशोधन याचिका दायर करना है। यह कहते हुए समय की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने प्रार्थी को समय प्रदान किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button