फिल्मो में अपना जलवा बिखेरेगी पाकिस्तान की सीमा हैदर !
2023 में पबजी खेलते हुए एक भारतीय से ऑनलाइन प्यार हो गया। उनका प्यार परवान चढ़ता गया और सीमा दुबई में काम कर रहे अपने पति और पाकिस्तान का अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी सचिन के पास पहुंच गई।

पाकिस्तान से भागी सीमा गुलाम हैदर की कहानी तो सबने सुनी होगी जिन्होंने अपने पति को छोड़ कर भारत के एक लड़के से प्रेम किया और भारत से भाग आई चार बच्चों की मां सीमा हैदर को 30 की उम्र में 2023 में पबजी खेलते हुए एक भारतीय से ऑनलाइन प्यार हो गया। उनका प्यार परवान चढ़ता गया और सीमा दुबई में काम कर रहे अपने पति और पाकिस्तान का अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी सचिन के पास पहुंच गई।
सीमा हैदर का प्यार परवान चढ़ के बोल रहा
दुबई और नेपाल होते हुए सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ चुपके से भारत की सीमा पार कर दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा पहुंची जहां प्रेमी सचिन रहता है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को JANI FIREFOX प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म में काम करने के मौका दिया। इस फिल्म का नाम A Tailor Murder Story है। इस फिल्म में सीमा हैदर को भारत की तरफ से RAW एजेंट का रोल निभाना होगा।
प्रोडक्शन हाउस में काम करने का मौका मिला सीमा हैदर को
रबूपुरा में स्थित सीमा और सचिन के घर JANI FIREFOX प्रोडक्शन हाउस की टीम पहुंची रबपुरा पहुंचकर A Tailor Murder Story फिल्म के डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने लिया सीमा हैदर का ऑडिशन लिया। फ़िल्म निर्माता अमित जानी ने हिन्दू धर्म अपनाने पर सीमा हैदर को भगवा शॉल पहनाकर सीमा का स्वागत किया। सीमा हैदर ने भारतीय शिष्टाचार निभाया और अमित जानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिलहाल सीमा हैदर और फ़िल्म प्रोडक्शन टीम को ATS की रिपोर्ट का इंतजार है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।