सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रेसवार्ता कर सपा के प्रवक्तों को बताया फ्रॉड !

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रेसवार्ता कर अखिलेश यादव की पार्टी के प्रवक्तों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया जो सपा के प्रवक्ता है

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रेसवार्ता कर अखिलेश यादव की पार्टी के प्रवक्तों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया जो सपा के प्रवक्ता है और फ्रॉड करते है उन्होंने फर्जी वीडियो बनाया की अखिलेश यादव को गोली मारना चाहते है। सपा के कुछ प्रवक्ता फर्जी खबर तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे है।

आम जनता को गुमराह कर रहे है सपा प्रवक्ता

साथ ही उनका कहना है कि जब से पता लगा है कि सुभासपा के साथ प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगने वाला है सपाई बौखलाए हुए है। लोगों पीला साफा देकर फर्जी राजभर बना कर आम जनता को गुमराह कर रहे है। बिहार में हम सक्रिय हो गए , छत्तीसगढ़ , हरयाणा में भी पार्टी काम कर रही है। सुभासपा के बढ़ते कद से सबसे ज़्यादा सपा परेशान है।

पूर्व DIG सुभासपा में हुए शामिल

जिस दिन से सुभासपा NDA में शामिल हुई है सबसे ज़्यादा दिक्कत सपा को हो रही है। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओपी राजभर ने बताया कि कई दल के लोग सुभासपा मे शामिल हुए है। जिसमे धर्मेंद्र , राजू यादव सपा से सुभासपा में शामिल हुए, अरवर कांग्रेस से सुभासपा में शामिल हुए और डॉ सर्वेश ओझा पूर्व DIG भी सुभासपा में शामिल हुए।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button