New Delhi: किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने हिरासत में लिया, बोले- यह गिरफ्तारी लाएगी नई क्रांति !

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उन्हें मधु विहार थाने में रखा है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उन्हें मधु विहार थाने में रखा है। स्पेशल एसपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक ने बतया कि थोड़ी देर में उन्हें छोड़ दिया जाएगा। राकेश टिकैत के साथ अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में रखा गया है।

टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना !

राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। #ना रुकेंगे #ना थकेंगे #ना झुकेंगे।” सुचना के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को आज दोपहर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। उन्हें पुलिस ने थाने में बैठाए रखा। वहीं इसे लेकर पश्चिमी यूपी में भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं को उनसे संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है। राकेश टिकैत के साथ अन्य कई कार्यकर्ताओं को भी थाने में बैठाया गया है। 

Related Articles

जंतर-मंतर पर पहुंच रहे किसान !

दूसरी तफर, दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए किसानों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई हैं। दिल्ली के टिकरी बॉर्डर से सटे बहादुरगढ में ट्रेन से पंजाब के किसान पहुंचना शुरू हो गए हैं। किसानों का कहना है कि टिकरी बॉर्डर पर उन्होंने 13 महीने बिताए हैं, इसलिए पहले वो उस जगह जाएंगे जिस जगह पर उन्होंने आंदोलन किया था। उसके बाद आज ही दिल्ली जाएंगे और सोमवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे।

farmers protest latest update farmers demanding nod for demonstrating at Jantar  Mantar, किसान आंदोलन दिल्ली एनसीआर जंतर मंतर में प्रोटेस्ट केंद्र सरकार

किसानो ने सरकार पर लगाए आरोप !

किसानो ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानो का कहना है कि बिना किसान संगठनों से बात किये बिजली बिल 2022 लाया गया जिससे किसानों को मिलने वाली सस्ती बिजली खत्म करने का प्रयास किया गया है। वहीं, न ही उन्हें MSP दी गई और न ही लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के साथ न्याय हुआ। किसानों का कहना है कि अभी वो दिल्ली बॉर्डर पर पक्के मोर्चा लगाने नही आये हैं अभी तो एक दिन के प्रदर्शन के लिए आये हैं। ताकि, सरकार को सचेत किया जा सके।

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के किए प्रबंध !

किसानों ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो फिर से दिल्ली में पक्के मोर्चे लगाएंगे। वहीं, मामले को लेकर दिल्ली पुलिस भी सक्रिय हो गई है। दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर सिमेंटिड बैरिकेड इकट्ठे कर लिए गए हैं। सड़क को संकरा कर दिया है, और वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। ताकि दिल्ली में किसानो को इकट्ठा होने से रोका जा सके।

जंतर-मंतर पर 'संसद' लगाएंगे किसान, बसों में रवाना हुए आंदोलनकारी - Farmer  protest delhi jantar mantar kisan sansad updates ntc - AajTak

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button