राष्ट्रपति मुर्मू से मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, जताई प्रसंशा !

मोहम्मद शमी का जलवा बरकरार है। वजह है, उन्हें मिला देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार | भारत के तेज गेंदबाज को ये सम्मान राष्ट्रपति से मिला

अपनी इंजरी के चलते टीम इंडिया से दूर रहकर भी मोहम्मद शमी का जलवा बरकरार है। इसकी वजह है, उन्हें मिला देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार भारत के इस तेज गेंदबाज को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है, शमी को ये सम्मान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिला, शमी इस अवॉर्ड को पाने वाले 46वें मेंस क्रिकेटर हैं। शमी के अलावा अर्जुन अवॉर्ड से 25 और खिलाड़ियों को नवाजा गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए शमी का नाम पहले से नामित हो चुका था, जिसके लिए वो काफी उत्साहित भी थे।

मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवार्ड,वर्ल्ड कप में तूफानी प्रदर्शन का इनाम -  bignews

भारत ने आश्चर्यजनक रूप से कुल 12 पदक जीते

2023 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कुल 26 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार मिला। इस सूची में एशियाई खेल 2023 के एथलीटों का दबदबा था ,चीन में, भारत ने 107 पदकों की रिकॉर्ड संख्या जीतकर प्रतियोगिता में खुद को बेहतर प्रदर्शन किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने जकार्ता 2018 एशियाई खेलों के दौरान हासिल किए गए भारत के पिछले सर्वश्रेष्ठ पदकों की संख्या, जो 70 थी, को तोड़ दिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन, भारत ने आश्चर्यजनक रूप से कुल 12 पदक जीतकर नई ऊंचाइयों को छुआ। इनमें 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 2 कांस्य पदक थे। इससे प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार भारत की संख्या 100 से अधिक हो गई।

National Sports Awards 2023: तेज गेंदबाज मो. शमी समेत 26 खिलाड़ियों को  अर्जुन अवॉर्ड - News Box Bharat

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

इस खास पल को अपने सपनो के साकार होने वाला लम्हा करार बताते हुए शमी ने कहा था कि जिंदगी बीत जाती है पर ये अवॉर्ड नहीं मिलता। ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे ये मिलने जा रहा है,इस बार शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपना अच्छा प्रदर्शन दिया था उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दिखा था, जहां वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button