Maldives Fire: मालदीव मे बड़ा हादसा, माले में आग से 10 लोगों की मौत 9 भारतीय शामिल !

मालदीव (Maldives) की राजधानी माले (Capital Male) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दौरान मालदीव की राजधानी माले में भीषण आग लगने की खबर आई है।

मालदीव (Maldives) की राजधानी माले (Capital Male) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दौरान मालदीव की राजधानी माले में भीषण आग लगने की खबर आई है। सूत्रों के मुताबिक विदेशी कामगारों के आवास में आग लहणे से 10 लोग मर गए हैं। जिसमे 9 भारतीय भी शामिल हैं। बताया जा रहा है, अभी तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं।

मालदीव की राजधानी माले में लगी भीषण आग

माले में गुरुवार 10 नवंबर को विदेशी कामगारों के घरों में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। इस मामले मे अधिकारियों का कहना है कि, आग में नष्ट हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से आग को काबू पाने में चार घंटे का समय लगा है। ऐसे मे मृतकों में नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं।

मुख्य सूचना

  • अधिकारियों ने बताया कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कार गैराज में भीषण आग लग गई।
  • मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं।
  • इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें नौ भारतीय शामिल हैं।
  • इसके अलावा कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

मालदीव में भारतीय दूतावास ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है

  • आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “हम माले में दुखद आग की घटना से बहुत दुखी हैं।
  • भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान गई है।
  • हम मालदीव के अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button