Lucknow: सपना चौधरी लखनऊ कोर्ट में कर सकती हैं सरेंडर, जानिए वजह !

हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें आये दिन बढ़ती जा रही है। जानकारी मिली है कि, राजधानी लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट में ...

हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें आये दिन बढ़ती जा रही है। जानकारी मिली है कि, राजधानी लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट में मंगलवार को सपना चौधरी सरेंडर कर सकती हैं। डांसिंग क्वीन के खिलाफ सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।


आपको बता दे कि , सपना चौधरी के खिलाफ एक डांस कार्यक्रम को रद्द करने और टिकट का पैसा वापस नहीं करने का आरोप लगा था। जिसके तहत लखनऊ कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट (Non Bailable Warrrant) जारी कर दिया रखा है। बताया जाता है कि लखनऊ पुलिस डांसिंग क्वीन सपना चौधरी की तलाश कर रही है और अगर वह खुद कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके लाएग।

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला 13 अक्टूबर 2018 का है। तब आशियाना के एक निजी क्लब में सपना चौधरी का इवेंट कराया गया था। शो के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचे गए। सपना को दोपहर तीन बजे कार्यक्रम में आना था और कार्यक्रम रात को 10 बजे तक होना था।

लेकिन वो इवेंट में नहीं पहुंची। जिसके बाद दर्शको ने जमकर तोड़फोड़ किया और टिकट के पैसे वापस मांगे थे। इस घटनाकर्म के बाद पुलिस ने सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पैसो की हेराफेरी

इवेंट ऑर्गनिज़र ने सपना को एडवांस पेमेंट लिया था। कार्यक्रम रद्द होने के बाद आयोजकों ने डांसिंग क्वीन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इन्होंने इवेंट भी परफॉर्म नहीं किया और जो पैसे उन्हें दिए गए थे, वह पैसे भी अभी तक वापस नहीं किये। जिसके बाद आयोजकों ने केस दर्ज करा दिया। अब जल्द ही उन्हें लखनऊ की एसीजेएम अदालत में पेश किया जाएगा।

कोर्ट ने किया कार्यवाही

चल रहे मामले पर 22 अगस्त को सपना को कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश होना था। लेकिन सपना चौधरी ना कोर्ट में हाजिर हुई और ना उनकी ओर से इसकी जानकारी कोर्ट को दी गई थी। जिस पर कोर्ट ने अपनी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया था। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर को निर्धारित किया है।

कई बार पहले भी लगे है आरोप

यह पहली बार नहीं है कि सपना चौधरी के ऊपर धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसा आरोप लगा है। इससे पहले भी 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी सपना के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात करने के मामले सामने आये है। जिसमें एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ने सपना, उनकी मां, और उनके भाई सहित अन्य कई लोगों पर धोखाधड़ी के साथ ही पैसो को लेक गंभीर आरोप लगाए थे।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button