सियासी उलटफेर : कांग्रेस का ” पंजा ” छोड़ आरपीएन सिंह ने थामा ” कमल “

यूपीए सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस ( congress ) नेता आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। माना जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल होंगे जिसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके

Related Articles

स्वामी प्रसाद मौर्य अभी पडरौना से विधायक हैं। बीते दिनों मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। पडरौना विधानसभा सीट से आरपीएन सिंह साल 1996, साल 2002 और साल 2007 में तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं।

सफलता सिर्फ एक बार

इसके अलावा वह 4 बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं। लेकिन सफलता सिर्फ एक बार मिली है। साल 1999 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। साल 2004 में वे दूसरे स्थान पर रहे थे।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में

2009 के लोकसभा चुनाव में रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आर.पी.एन. सिंह) चुनाव जीते और यूपीए-2 की सरकार में भूतल परिवहन व सड़क राज्यमार्ग राज्यमंत्री, पेट्रोलियम राज्य मंत्री व गृह राज्य मंत्री रहे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह को भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने 85,540 हजार मतों से पराजित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button