Janmashtami 2022: जानें कब है कृष्ण जन्माष्टमी, 18 अगस्त या 19 अगस्त को ? देखें शुभ मुहूर्त !

भारत में सबसे अधिक मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक कृष्ण जन्माष्टमी भी है। यह एक हिंदू त्यौहार है जो भगवान विष्णु के 8वें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म के जश्न रूप में मनाया जाता है।

भारत में सबसे अधिक मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक कृष्ण जन्माष्टमी भी है। यह एक हिंदू त्यौहार है जो भगवान विष्णु के 8वें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म के जश्न रूप में मनाया जाता है। इस दिन, भक्त भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति पर दूध, दही, शहद आदि का अभिषेक करते हैं। जन्माष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी और गोकुल अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।

लोकप्रिय हिंदू कथाओं के अनुसार माना जाता है कि, कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार थे। उनका जन्म मथुरा के राक्षस राजा कंस का विनाश करने के लिए हुआ था, जो कृष्ण की मां देवकी के भाई थे।

जन्माष्टमी का महत्त्व

मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने के लिए फूलों से और भिन्न भिन्न तरीकों से रंगीन सजावट सजावट की जाती है। माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में मध्यरात्रि को हुआ था। वृंदावन में उनका लालन पालन हुआ। चूंकि उनके बारे में कहा जाता है कि जन्म मध्यरात्रि में हुआ, इसलिए लोग स्नान और सजावट करने के बाद जन्माष्टमी समारोह शुरू करने के के लिए शिशु कृष्ण की मूर्तियों को पालने में रखते हैं। और मध्यरात्रि में उनकी पूजा शुरू की जाती है।

जन्माष्टमी की तिथि और शुभ मुहूर्त

इस वर्ष जन्माष्टमी की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है। कुछ लोगों के अनुसार ये 18 अगस्त को मनाई जाएगी और कुछ लोग इसे 19 अगस्त को बता रहे है। पंचांग पर अंग्रेजी कैलेंडर की ओर से इस त्यौहार की कोई निश्चित तिथि नहीं दी जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी भारत में हमेशा ही तिथि के अनुसार भाद्रपद महीने के आठवें दिन मनाई जाती है। लड्डू गोपाल की पूजा अष्टमी तिथि में की जाती है और इस वर्ष, अष्टमी 18 अगस्त को रात्रि 09.20 बजे शुरू होगी और 19 अगस्त को रात्रि 10.59 बजे रहेगी है। इसके अनुसार 18 अगस्त को जन्माष्टमी मनाया जाना ज्यादा शुभ माना जायेगा।

 

जन्माष्टमी उत्सव

भक्त इस शुभ अवसर पर अतीत को ध्यान में रखते हुए और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। इस दिन लोग को लोग विशेष ख़ुशी के रूप में मानते है। कई जगहों पर इस दिन लोग घरों में दीपों और फूलों से सजाते हैं। मंदिरों पर भजन गायन और श्री कृष्ण स्तुति का कार्यक्रम होता है।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button