पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले मंत्री संजय निषाद कहा ‘ मेहनत का नतीजा है की हम आगे बढ़ रहे हैं ‘ !
साथ ही हमने संकल्प लिया था की निषाद समाज को आगे लेकर जाएंगे, देश में निषाद समाज के हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
आज प्रदेश की निषाद पार्टी ने अपना 7 वां स्थापना दिवस मनाया। आज 16 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद प्रेसवार्ता कर सातवां स्थापना दिवस मनाया है।
निषाद समाज को आगे लेकर जाएंगे
मंत्री संजय निषाद ने कहा आज पार्टी का स्थापना दिवस है। आज के दिन हमें रजिस्ट्रेशन मिला था, कर्मठ कार्यकर्ताओं को इसके लिए बधाई। साथ ही हमने संकल्प लिया था की निषाद समाज को आगे लेकर जाएंगे। देश में निषाद समाज के हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
हमें पिछली सरकार ने वंचित रखा था
पिछली सरकारों पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि संविधान में मिले हुए अधिकारों से हमें पिछली सरकार ने वंचित रखा था। इस बार हमारे पास 11 विधायक हैं, इसी श्रेय संगठन के पदाधिकारियों को जाता है। आज प्रदेश स्तर पर हम अपना स्थानपा दिवस मना रहे हैं। अमृत महोत्सव के वक्त हम अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं ये सौभाग्य की बात है।
मेहनत का नतीजा है की हम आगे बढ़ रहे
वर्तमान सरकार की बढ़ाई करते हुए उन्होंने कहा कि बीस हजार करोड़ रुपए हमारे समुदाय के लिए मोदी सरकार ने दिया है। मोदी जी की योजनाओं से आज हमारा समुदाय मुख्य धारा से जुड़ रहा है। सड़क पर मैं उठाता था मछुवारे समाज की आवाज, आज सदन में उठा रहा हूं। मेरे साथ भाजपा के सभी लोग रहते हैं। मेरे समाज की चिंता योगी आदित्यनाथ भी करते हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद, ये उनकी मेहनत का नतीजा है की हम आगे बढ़ रहे हैं।
अपने संगठन के सात वर्ष पूरे किए
अपने उद्देश्य को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा और भाजपा का उद्देश्य एक ही है। हम भी चाहते हैं की समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचे। आज संकल्प का दिन है। मैं एक एक कार्यकर्ता से अपील करता हूं की सभी संकल्प लें और सोचे समझे की हम सात सालों में कहां खड़े हैं ? संघर्ष की देन है की हमने अपने संगठन के सात वर्ष पूरे किए हैं। मीडिया ने हमें इस लायक बनाया की अपनी बात हम ऊपर तक पहुंचा पा रहे हैं।