जानें “पान” खाने के क्या है स्वास्थ्य लाभ ?

पान के पत्ते का जिक्र स्कंद पुराण में किया गया है। जिसके अनुसार समुद्र मंथन के समय पान के पत्ते का प्रयोग किया गया था।

भारतीय संस्कृति में पान या पान के पत्तों का बहुत महत्व है। दिल के आकार के पत्ते का उल्लेख विभिन्न प्राचीन और धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। इसका जिक्र स्कंद पुराण में किया गया है। क्या आपको बता है की, पान के पत्तों के चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। वे आयुर्वेद में एक अभिन्न भूमिका निभाते हैं।

पान के पत्तो का लाभ :
पान के पत्ते विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, थायमिन, नियासिन और कैरोटीन जैसे विटामिन से भरपूर होते हैं। वे कैल्शियम का भी एक बड़ा स्रोत हैं। इसके पत्ते दर्द से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। दर्द को कम करने के लिए इसका पेस्ट घाव पर लगाया जा सकता है। पान के पत्तों के रस का सेवन आंतरिक दर्द को कम करने में भी मदद करता है।

पान का उपयोग पाचन क्रिया को बेहतर करता हैं। पान के पत्तों में हमारे मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल करने की क्षमता होती है। एक छोटा पत्ता भी चबाने से बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिल सकती है गौरतलब हैं की, पान के पत्ते कैंसर कोशिकाओं के विकास और शरीर के विभिन्न अंगों में उनके प्रसार को रोकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button