HAPPY BIRTHDAY KAJOL: काजोल के बर्थडे स्पेशल में जानिए कैसे मिला एक्ट्रेस को उनका सच्चा प्यार !

बॉलीवुड की अंजलि यानी काजोल आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं काजोल ने बॉलीवुड को अपनी अदाकारी से कई बड़ी फिल्मे दी हैं

बॉलीवुड की अंजलि यानी काजोल आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं काजोल ने बॉलीवुड को अपनी अदाकारी से कई बड़ी फिल्मे दी हैं। जिनमे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ,बाजीगर,माई नेम इज खान कभी खुशी कभी गम, जैसी फिल्मे शामिल हैं। काजोल हमेसा बॉलीवुड में अपनी सादगी और बेबाकी के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस ने हमेसा अपनी फिल्मों के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन किया है।

कैसे मिले काजोल और उनके सोलमेट

काजोल और अजय की लव स्टोरी की शुरुआत 1995 में उनकी फिल्म हलचल की सूटिंग के दौरान हुई थी।
दोनों ने 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 24 फरवरी,1999 को अपने मुंबई स्थित घर पर शादी कर ली, बाद में वे अपनी शादी के बाद दो महीने के हनीमून के लिए यूरोप चले गए। उसके बाद 20 अप्रैल 2003 को काजोल अजय की बेटी न्यासा देवगन का जन्म हुआ पहले बच्चे के बाद काजोल अजय का दूसरा बच्चा युग देवगन का जन्म 13 सितंबर 2010 को हुआ।

अजय ने अनोखे तरह से किया काजोल को विश

कॉजोल और अजय बॉलीवुड के उन चुनिंदा कपल्स में से हैं जिनके पर्सनल लाइफ कभी उनके प्रोफेशन पर हावी नही हुई। ये दोनों कपल हमेसा से लोगो के लिए मिसाल बन कर रहे। वहीं आपको बता दे, आज काजोल के जन्मदिन को खास बनने के लिए उनके पति अजय ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनोखे तरह से विश किया अजय देवगन ने एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर उसे कैप्शन किया “जब वो कॉल करती है तो मैं उठाने से कभी नहीं चूकता जन्मदिन मुबारक हो डिअर काजोल” 

इस साल काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं, जिसकी याद में काजोल ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया था काजोल अपने सफल सफर को याद कर भावुक भी हो गयी थी।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button