जाने प्रेगनेंसी में खीरे का सेवन करना कितना सही…

गर्भावस्था में महिलाओं को अपना और अपने बच्चों दोनों का ख्याल रखना होता है। ऐसे में वह अपनी डाइट को बेहद ही सोच समझ कर लेते हैं।

गर्भावस्था में महिलाओं को अपना और अपने बच्चों दोनों का ख्याल रखना होता है। ऐसे में वह अपनी डाइट को बेहद ही सोच समझ कर लेते हैं। गर्मियों में खीरे का सेवन सबसे ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खीरे के अंदर पानी की मात्रा होती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान खीरे का सेवन किया जाना चाहिए। आज हम इसी बात को बताएँगे कि क्या गर्भवती महिलाओं को खीरा खाना चाहिए।

क्या प्रेगनेंसी के दौरान खीरे का सेवन कर सकते हैं?

प्रेगनेंसी के दौरान खीरे का सेवन कर सकते है। अक्सर गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। प्रेग्नेंट महिला के शरीर में यदि पानी की कमी हो जाए तो उसका नकारात्मक प्रभाव बच्चे पर पड़ता है। ऐसे में महिलाएं खीरे का सेवन कर सकती है।

खीरे के अंदर कैलोरी की मात्रा कम और पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में ये दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं और सूजन से छुटकारा मिलता है और मूड स्विंग की समस्या से राहत मिल सकती है।

खीरे का सेवन कब-कब नहीं करना चाहिए?

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को यदि गुर्दे में सूजन की समस्या हो, बैक्टीरिया इन्फेक्शन हो, गैस्ट्रिक रिफ्लक्स डिजीज हो, या हेपेटाइटिस की समस्या हो, या कोलाइटिस की समस्या हो तो इस दौरान खीरे का सेवन ना करें।

NOTE : ऊपर दिए गए लेख को अपने जीवन में लागू करने से पूर्व चिकित्सक से अपनी डाइट के विषय में चर्चा अवश्य करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button