दिल ले गई… ले गई’ पर Karishma Kapoor ने किया ऐसा डांस, 25 साल पुरानी यादें हुई ताजा !

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर से तो आप सभी वाकिफ हैं। उन्होंने 80-90 के दशक में कई हिट फिल्में दी हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर से तो आप सभी वाकिफ हैं। उन्होंने 80-90 के दशक में कई हिट फिल्में दी हैं। ऐसी ही एक फिल्म थी ‘दिल तो पागल है’। इसका गाना जो आज भी आपके पैर थिरकने पर मजबूर कर देता है, वह है ‘दिल ले गई ले गई’। मतलब आप इसे कितना भी सुन लें, आप बोर नहीं होते और जब आप करिश्मा को इस गाने पर फिर से डांस करते हुए देखते हैं तो आपको खुशी महसूस होती है। वैसे एक्ट्रेस ने अपनी ये ख्वाहिश पूरी कर दी है। उनका जो नया वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह इस गाने पर डांस कर रही हैं।

दरअसल, करिश्मा कपूर एक शादी पार्टी में गई थीं। उसी का वीडियो अब सामने आया है। इसमें वह ब्लैक आउटफिट में डांस कर रही हैं। और गाना बज रहा है- दिल ले गई ले गई। इसके साथ ही वो ये गाना भी गा रही हैं। इस दौरान उनके एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। उनके साथ कुछ फ्रेंड्स भी नजर आ रही हैं, जो ब्राइड टू बी के फंक्शन्स में नजर आ रही हैं।

करिश्मा कपूर एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं

करिश्मा कपूर बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बेटी हैं। उन्होंने 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह पहली महिला हैं जिन्होंने कपूर खानदान से इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने समय की लोकप्रिय अभिनेत्री बनीं। पर्दे पर आते ही उन्होंने तरह-तरह के किरदार निभाए और दर्शकों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button