Karan Deol- Drisha Acharya: हनीमून मनाकर लौटे करण-दृशा इस वजह से ट्रोल हो रही सनी देओल की बहू

 सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया है। दरअसल, 18 जून को उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ सात फेरे लिए।

सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया है। दरअसल, 18 जून को उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद हिमाचल प्रदेश के मनाली की खूबसूरत वादियों में हनीमून मनाने के बाद नवविवाहित जोड़ा केन्या के मसाई मारा में रोमांटिक हनीमून एन्जॉय करने गया। वहीं कल रात ये कपल मुंबई लौटा तो न्यू वेड करण और द्रिशा को बेहद सिंपल लुक में स्पॉट किया गया।

हनीमून के बाद करण-दृशा मुंबई लौट आए

करण और दृशा अपनी शादी के बाद हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर मनाली में एक रोमांटिक हनीमून पर थे। इसके बाद यह जोड़ा केन्या के मसाई मारा पहुंचा था। इस दौरान कपल ने अपने रोमांटिक हनीमून की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।  वहीं, नवविवाहित जोड़ा अब मुंबई लौट आया है। इस दौरान करण और दृशा फैशनेबल आउटफिट छोड़ कंफर्टेबल सिंपल मैचिंग ड्रेस में नजर आए। इस दौरान पैप्स ने न्यूली वेड कपल की जमकर तस्वीरें क्लिक कीं। वहीं करण और दृशा ने भी मुस्कुराते हुए पोज दिए। हालांकि इस दौरान नई नवेली दुल्हन द्रिशा थोड़ी शर्माती हुई भी नजर आईं।

https://www.instagram.com/reel/CuqjegEMZEv/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

नई दुल्हन द्रिशा को किया गया ट्रोल

जहां फैन्स को करण और द्रिशा का सिंपल लुक पसंद आया, वहीं कुछ ने बिना सिन्दूर और चूड़े के नजर आईं नई दुल्हन को ट्रोल भी किया। कुछ लोगों ने करण और द्रिशा को बेमेल जोड़ी तक कह डाला। वहीं कुछ यूजर्स ने दृशा को करण से बड़ी उम्र का बताया और कहा कि वह आंटी जैसी दिखती हैं।

करण देओल वर्क फ्रंट

करण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने पल पल दिल के पास है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उनकी ये फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी। फिलहाल करण अपनी नई दुल्हन द्रिशा के साथ शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रहे हैं।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें FacebookTwitterInstagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button