Jennifer Lopez और Ben Affleck एक साल बाद फिर की सगाई, शेयर किया यह वीडियो
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने फिर से एक साल बाद सगाई कर ली हैं। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक जुलाई 2002 से डेट कर रहे हैं।
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के फैंस के लिए ख़ुशख़बरी। ये कपल अब शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार है। सुपरस्टार्स के अलग होने के लगभग दो साल बाद, जेनिफर और बेन ने एक बार फिर सगाई कर ली है। अभिनेत्री ने 8 अप्रैल को अपने ऑन द जेएलओ न्यूजलेटर के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की। जेनिफर ने ट्विटर पर अपने फैंस को एक वीडियो मैसेज शेयर किया है जिसमे वो रोते हुए अपनी हरी हीरे की सगाई की अंगूठी दिखाई।
Major announcement!!!! https://t.co/G5oGxtX0z5 pic.twitter.com/HTIqbHMJ2M
— jlo 💍 (@JLo) April 9, 2022
बता दें, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक जुलाई 2002 से डेट कर रहे हैं। उन्होंने तारीख से कुछ दिन पहले सितंबर 2003 की शादी को स्थगित करने से पहले उसी साल नवंबर में सगाई कर ली। फिर जनवरी 2004 में अपनी सगाई तोड़ दी।