आम आदमी पर महंगाई का जारी है प्रहार, अब गैस के दाम बढ़े !

खाने के तेल के दाम एक महीने में 17.28 प्रतिशत बढ़ गए, सब्जियों के दाम 15.41 प्रतिशत बढ़ गए, मसालों के दाम 10.56 प्रतिशत बढ़ गए

आज के दौर में नॉर्मल लाईफ जीना भी मुश्किल हो गया है। महंगाई की मार से जनता परेशान है। दरअसल हमारे देश भारत की बात करें तो महंगाई आसमान छू रही है। वहीं आम जनता को गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है।

लगातार खाने के तेल के दाम में भी बढ़ोतरी

बढ़ते महंगाई के चलते देश की अर्थव्यवस्था भी चर्मरा गई है। वही पहले पेट्रोल तो अब रसोई गैस रुला रही है। आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही चावल के बाद गेहूं के दाम भी बढ़ गए। जिसके बाद से लगातार खाने के तेल के दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिससे आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को अब जहां पेट भरना भी मुश्किल हो रहा है तो, लग्जरी लाईफ के बारें में सोचना बहुत दूर की बात हैं।

पिछले साल की तुलना में इस साल भारी उछाल

महंगाई इस इस्तर तक बढ़ गई है कि लोग समझ ही नही पा रहे है कि जिंदगी का गुजारा कैसे करें, सब्जी खरीदना आम इंसान के जेब से बाहर हो गया है। बात अगर टमादर की करें तो काफी समय से ये सस्ता होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले साल की तुलना में देखें तो यह और भी बड़ा उछाल है। अप्रैल 2021 में महंगाई दर 4.23 प्रतिशत थी। इस बार महंगाई दर के इतना ऊपर जाने के कारण खाने पीने की चीजों के दामों की है। उनमें 8.38 प्रतिशत महंगाई दर दर्ज की गई है, जब कि एक महीना पहले यह दर 7.68 प्रतिशत थी।

हर चीज के दाम बढ़े

लगभग हर चीज के दाम में उछाल आया है। खाने के तेल के दाम एक महीने में 17.28 प्रतिशत बढ़ गए, सब्जियों के दाम 15.41 प्रतिशत बढ़ गए, मसालों के दाम 10.56 प्रतिशत बढ़ गए।

बढ़ती महंगाई की ये है वजह

वही कहा जा रहा है कि भारत में रुपए के गिरते मूल्य की वजह से भी महंगाई बढ़ रही है। जिसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ रहा है। एक आम जिंदगी जीने के लिए जो भी चीजों की जरुरत होती है, वो हर चीज खाने से लेकर पहनने तक महंगी हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button