# एलान : अखिलेश यादव ने की सभी कार्यकारिणी भंग, नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तलाश जारी !

उपचुनाव में हार के बाद आज अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर सभी कार्यकारिणी भंग कर दी

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पक्ष और विपक्ष हर तरफ से तंज सुनने को मिल रहा हैँ। वही अखिलेश पर उनके पार्टी के कुछ नेताओं ने भी हार को लेकर जमकर हमला बोला।

प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया

बता दे कि उपचुनाव में हार के बाद आज अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर सभी कार्यकारिणी भंग कर दी है। उन्होने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ-साथ लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड सहित अन्य सभी फ्रंटल संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

इस महीने में होगा नए कार्यकारिणी का गठन

खबरों कि माने तो पार्टी कार्यकारिणी सम्मेलन के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कार्यकारिणी का गठन अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह या सितंबर की शुरुवात में किए जाने की संभावना है। बता दे कि विधानसभा चुनाव के बाद से कार्यकारिणी भंग करने की कयास लगाई जा रही थी।

नए प्रदेश अध्यक्ष के लेकर तलाश जारी

इस बीच पार्टी के विधायकों और चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों के साथ दो दौर की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पद अभी बहाल रखा गया है। पार्टी सूत्रों कि माने तो प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव हो सकता है लेकिन जब तक नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश पूरी नहीं हो जाती है तब तक नरेश उत्तम पटेल कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button