Independence Day: सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया अपना संदेश, बोली- इस ‘आत्म-मुग्ध’ सरकार का करें विरोध !

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता को एक संदेश दिया है।

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता को एक संदेश दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कांग्रेस पार्टी एक “आत्म-मुग्ध” (Self-Obsessed) सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विरोध करेगी, जो राजनीतिक लाभ के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को निरर्थक करने पर तुली हुई है।

भाजपा के वीडियो जारी करने के बाद आया बयान !

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का यह बयान भाजपा द्वारा एक वीडियो जारी करने के एक दिन बाद आया है। वीडियो  में भाजपा ने उस समय के शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाया और विभाजन के कारण हुई घटनाओं के अपने संस्करण का वर्णन करते हुए मोहम्मद अली जिन्ना और जवाहरलाल नेहरू की तस्वीरें दिखाई थी।

Related Articles

At Ganga Ram, Sonia Gandhi recovering from Covid-linked fungal infection in  respiratory tract | Cities News,The Indian Express

आत्ममुग्ध है आज की सरकार !

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक सरकार के अखबार के विज्ञापन का भी कड़ा विरोध किया, जिसने भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू को स्वतंत्रता सेनानियों की सूची से बाहर कर दिया। सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा, ‘दोस्तों, हमने पिछले 75 वर्षों में बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को निरर्थक बनाने पर आमादा है, जो कभी नहीं हो सकता।’ उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, अबुल कलाम आजाद और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेताओं के खिलाफ झूठ फैलाने के प्रयासों को विफल करेगी और ऐतिहासिक तथ्यों पर किसी भी गलत बयानी का कड़ा विरोध करेगी।

Sonia Gandhi calls emergency meeting of Congress, to meet 23 dissenters who  sought internal reforms

लोगों की कड़ी मेहनत से देश ने छोड़ी अपनी छाप !

सोनिया गांधी ने कहा कि भारत ने पिछले 75 वर्षों में अपने प्रतिभाशाली लोगों की कड़ी मेहनत से स्वास्थ्य, विज्ञान, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा, भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं, अपने लोकतंत्र और अपनी संवैधानिक संस्थाओं के नेतृत्व में एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रणाली की स्थापना की। देश ने हमेशा भाषा, धर्म और संप्रदाय में बहुलवाद को जीकर अपनी पहचान बनाई है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button