सपा की सरकार बनी तो Akhilesh Yadav नहीं Dimple Yadav होंगी CM !

अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सपा कार्यकर्ता ने डिम्पल को भावी मुख्यमंत्री की बधाई दी

समाजवादी पार्टी के लखनऊ दफ्तर के सामने एक ऐसा पोस्टर लगाया गया है जो इस वक़्त चर्चा का विषय बन गया है. इस पोस्टर में डिंपल यादव को यूपी के भावी मुख्यमंत्री के तौर पर दिखाया गया है, यही नहीं इस पोस्टर में डिंपल यादव की तस्वीर को अखिलेश यादव से भी बड़ा दिखाया गया है।

सपा दफ्तर के बाहर लगे होर्डिंग में डिंपल यादव को बताया गया 'भावी CM', ऐसा  क्यों किया गया?

डिम्पल यादव के जन्मदिन की तैयारियां शुरू

लखनऊ में सपा के दफ़्तर के सामने अक्सर कई पोस्टर लगे होते हैं.कई बार ये पोस्टर ख़बरों की सुर्ख़ियां भी बन जाते हैं ,अखिलेश यादव की पत्नी व मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। लेकिन खास बात यह है कि सपा कार्यकर्ता ने डिम्पल यादव को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए जन्मदिन की अग्रिम बधाई भी दे दी है। असल में, 15 जनवरी को सपा सांसद डिम्पल यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन होता है।

Give reservation to women from SC, ST, OBC and minorities, says SP MP Dimple  Yadav

डिंपल यादव को बताया गया यूपी की मुख्यमंत्री

ये होर्डिंग सपा नेता अब्दुल अजीम की ओर से लगवाया गया है, जिसमें कंबल वितरण समारोह की जानकारी के साथ डिंपल यादव को यूपी का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है चर्चा हैं कि अखिलेश यादव इस बार दो लोकसभा सीट कन्नौज और आज़मगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। जबकि डिंपल यादव एक बार फिर मैनपुरी से हैं चुनाव लड़ सकती हैं अगर अखिलेश यादव देश की राजनीति में आगे बढ़ते हैं तो डिंपल यादव पर प्रदेश को संभालने की ज़िम्मेदारी होगी।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button