Nysa Devgan को सलवार सूट पहनना पड़ा भारी, फैंस को आई करीना कपूर की याद !
न्यासा देवगन बॉलीवुड की काफी पॉपुलर स्टारकिड हैं। पिछले कुछ समय से न्यासा अपनी पार्टी और आउटफिट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

न्यासा देवगन बॉलीवुड की काफी पॉपुलर स्टारकिड हैं। पिछले कुछ समय से न्यासा अपनी पार्टी और आउटफिट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही ये स्टारकिड सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है। अक्सर वेस्टर्न आउटफिट में नजर आने वाली न्यासा का देसी लुक हाल ही में देखने को मिला है। रविवार को यह स्टारकिड अपनी मां काजोल के साथ श्री सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान न्यासा देवगन सफेद सलवार सूट में नजर आईं।
काजोल और अजय देवगन की लाडली के इस वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। न्यासा देवगन को एथनिक लुक में देख सोशल मीडिया यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। कई यूजर्स ने इस स्टारकिड को ट्रोल करने में जरा भी देरी नहीं की। इस वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
https://www.instagram.com/reel/CnJJMkcD7ll/?utm_source=ig_web_copy_link
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।