” लड़की हूं लड़ सकती हूँ कोई रोक नहीं सकता ” : प्रियंका गाँधी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रियंका गांधी ने किया पैदल मार्च, हजारों की तादाद में शामिल हुई महिलाएं और लड़कियां

लखनऊ। अंतरष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित महिला मार्च में हजारों की तादाद में महिलाएं और लड़कियां शामिल हुईं। गोमती नगर के 1090 चौराहा से शुरू हुए मार्च से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( priyanka gandhi ) ने महिलाओं में जोश भरा। पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में जिन महिला उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया गया था। उनके साथ प्रियंका गांधी 1090 चौराहा से सिकंदर बाग चैराहा के लिए पैदल मार्च शुरू किया।

स्कूटी मोबाइल के लिए खूब भरा गया फार्म

मार्च में आने वाली महिलाओं को स्कूटी और स्मार्ट मोबाइल उपहार में देने के लिए मौके पर पंजीकरण भी कराया जा रहा था। जिसमें बड़ी तादाद में गांव की वह बुजुर्ग महिलाएं भी फार्म भरने की भीड़ में थी। जिनको स्कूटी के बारे में पता भी था।

मार्च शुरू होते ही जमीन पर गिरने लगे महिला सशक्तिकरण के कट आउट

प्रियंका गांधी को 12 बजे आना था और वह करीब 02 बजे आईं। ऐसे में 2 घंटे से धूप में खड़ी महिलाओं थक भी गईं। जैसे मार्च शुरू हुआ पीछे की महिलाओं में काफी ने हाथ से कट आउट जमीन पर फेंक दिए। भीड़ के चलते काफी संख्या में महिलाएं पीछे ही रह गईं। वही मार्च शुरू होने के बाद भी बाहर से आने वाली महिलाओं का सिलसिला जारी रहा।

सुरक्षा से खिलवाड़, भीड़ में चला दिया ट्रैफिक

जब प्रियंका गांधी आयोजन स्थल पर आईं उसी दौरान भारी भीड़ के बीच गोमती नगर की ओर से आने वाला ट्रैफिक छोड़ दिया गया। जिससे अफरा तफरी मच गई । ट्रैफिक निकालने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं की गई थी ऐसे में भारी भीड़ के बीच से गाड़ियां निकलती रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button