अवैध संबंध के शक में पति ने ली पत्नी की जान, जाने आरोपी की दिल दहला देने वाली कहानी !
इटावा में अवैध संबंधों के शक पर पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला का शव 4 दिन बाद रेस्क्यू कर बरामद किया।

इटावा में अवैध संबंधों के शक पर पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला का शव 4 दिन बाद रेस्क्यू कर बरामद किया। एसएसपी संजय कुमार इटावा जिले के बलरई इलाके में अवैध संबंधों के शक पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारोपी ने शव को यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने महिला का शव 4 दिन बाद गुरुवार को फेंके गए स्थान से 35 किलोमीटर दूरी पर बरामद किया।
अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था हत्यारोपी
वहीं,हत्यारोपी पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दौरान उस ऑटो को भी बरामद कर लिया है जिससे हत्यारोपी ने अपनी पत्नी का शव नदी में फेंकने के लिए ले गया था। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि फिरोजाबाद जिले के नगला जोरे की रहने वाली प्रीति (32) की शादी 15 साल पहले आगरा के चित्रहाट के हरकेश के साथ हुई थी। दोनों पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर के अनबन हुई थी। इसके बाद प्रीति अपने मायके चली गई। मायके को लोगों ने प्रीति को समझा-बुझाकर कर पति के साथ वापस भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि हरकेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
भाई ने पुलिस को बहन की हत्या की दी जानकारी
इसी को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बीच मोबाइल में कुछ अश्लील फोटो देखने पर हरकेश अपनी पत्नी को ऑटो से यमुना पुल पर ले गया और गला घोटकर हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया था। एसएसपी ने बताया कि11 जून को प्रीति के भाई ऋषिदेव ने स्थानीय थाना पुलिस को बहन की हत्या की जानकारी दी। ऋषि देव ने बताया कि 11 जून को उसकी बहन की हत्या कर उसके पति ने शव को खदिया गांव के पास स्थित यमुना नदी में फेंक दिया है इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सक्रिय होकर महिला का शव 4 दिन बाद रेस्क्यू कर बरामद किया है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।