दादी के कोख से जन्मी पोती, जाने अनोखी खबर की पूरी कहानी !

दुनिया के एक कोने से एक काफी हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है इस खबर को सुन कर आप भी खबर से जुड़े सभी पहलुओं को जानने के लिए खुद

दुनिया के एक कोने से एक काफी हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है इस खबर को सुन कर आप भी खबर से जुड़े सभी पहलुओं को जानने के लिए खुद को रोक नहीं पाएंगे। आपको बता दें अमेरिका के उटाह में एक 56 साल की महिला नैन्सी हॉक ने अपने ही बेटे-बहू की पांचवी संतान को जन्म दिया। नैन्सी ने 11 फरवरी 2022 को जन्मी पोती का नाम हन्ना रखा है।

ऐसा क्या हुआ की दादी ने पैदा की पोती

दरअसल अमेरिका के उटाह में रहने वाली 56 साल की महिला नैन्सी हॉक को सरोगेसी के जरिए बेटे के बच्चे को जन्म देने का फैसला इसलिए करना पड़ा, क्योंकि उनकी बहू कैंब्रिया की हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय को हटाने वाली सर्जरी) हो चुकी थी। जन्म के बाद नैन्सी, ने बच्ची को अपने साथ लेकर नहीं आईं, उन्होंने उसे अपनी बहू कैंब्रिया को ही सौंप दिया था। उटाह टेक यूनिवर्सिटी में काम करने वाली नैन्सी को हन्ना के जन्म से पहले 9 घंटे तक लेबर पेन हुआ।

शारीरिक रूप से फिट थीं नैन्सी 

इस उम्र में महिला के लिए अपने पोती को जन्म देना असामान्य है, लेकिन इसमें एज कोई फैक्टर नहीं है। बता दें मिली जानकारियों के अनुसार 56 साल की नैन्सी बच्चे को जन्म देने के लिए शारीरिक रूप से फिट थीं।

 

हैशटैग भारत hashtags bharat की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button