कार्यवाही : सपा नेता व कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

सपा पार्षद की रिहाई की मांग पर सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने किया था थाना का घेराव, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी नोंकझोंक

लखनऊ : सोमवार की रात सपा नेताओं ( SP leaders ) व कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पहुंच कर थाना का घेराव किया था। घेराव के पीछे की वजह रही सपा पार्षद के रिहाई की मांग। पुलिस ने सपा पार्षद रईस अहमद को गांजा बेचने व पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

हंगामा लगभग 2 घंटे से अधिक

पुलिस ने जैसे ही सपा पार्षद को गिरफ्तार किया, फिर क्या था मौके पर कुछ अधिवक्ता भी पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में एक अधिवक्ता को भी हिरासत में ले लिया। इसी दौरान अधिवक्ता व सपा पार्षद को छुड़ाने के लिए ऐशबाग पर अधिवक्ता व सपा कार्यकर्ताओं व नेताओ ने घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं पर लाठियां भांजनी शुरू

पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की नोंकझोंक शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इस प्रदर्शन को खत्म करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी।

कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा

इसी बीच पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भी भेजा। तो वहीं पुलिस ने सपा पार्षद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button