#खुशख़बरी: रक्षाबंधन से पहले ही सरकार ने दिया तोहफ़ा !

LUCKNOW : रक्षाबंधन एक ऐसा पवित्र त्योहार है, जिस दिन बहने अपने भाइयो के हाथो पर राखी बांध कर उनके लम्बे उम्र की कामना करती है।

LUCKNOW : रक्षाबंधन एक ऐसा पवित्र त्योहार है, जिस दिन बहने अपने भाइयो के हाथो पर राखी बांध कर उनके लम्बे उम्र की कामना करती है। तो वही दूसरी तरफ भाई उनके रक्षा की जिम्मेदारी लेते है। इस साल रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदितियनाथ ने देश की हर एक बहनो की रक्षा की जिम्मेदारी उठायी है।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं 48 घंटे तक बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर राज्य की महिलाओं के लिए यह उनके तरफ़ से उपहार है।यूपी परिवहन निगम की बसों को दो दिनों तक महिलाओं की यात्रा को मुफ्त कर दिया है। महिलाओं को यह सुविधा 10 अगस्त रात 12 बजे से 12 अगस्त रात 12 बजे तक यूपी रोडवेज की सभी बसों में मिलेगी।

 

पेरशान ना हो महिलाएं

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग से कहा है कि मद्देनजर पूरी तरह से तैयार हो जाये। बस में किसी भी तरह की गन्दगी ना दिखे और सफ़र के दौरान महिलाओं को किसी भी तरह की पेरशानी का सामना ना करना पड़े। साथ ही सरकार की तरफ़ से अधिकारियों को भी रक्षा बंधन के मौके पर अलर्ट रहने का दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि , “रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम राज्य की सभी महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करे।”साथ ही लिखा, आजादी का अमृत महोत्सव’ को चिह्नित करेगा, और 48 घंटे की अवधि के लिए राज्य भर में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

 

महिलाओं को दे सुरक्षित वातावरण

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ( Venkaiah Naidu) ने बेंगलुरु कीअपने एक आधिकारिक यात्रा के समय , उन्होंने राजभवन में विभिन्न स्थानीय स्कूलों के स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन के पर्व को मनाया। नायडू ने रविवार को सबसे आग्रह करते हुए कहा कि, महिलाओं की गरिमा को बनाए रखे और हर समय उनके लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का प्रत्यन करे। साथ ही कहा कि रक्षाबंधन भाइयों और बहनों के पवित्र रिश्ते का और गहरे बंधन का उत्सव है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “हैप्पी रक्षाबंधन! रक्षाबंधन भाइयों और बहनों के बीच प्यार और सम्मान के विशेष और गहरे बंधन का उत्सव है। इस शुभ दिन पर, आइए हम महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने और उनके लिए हर समय एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लें। ”

उन्होंने सभी से एक-दूसरे के साथ अपने भाइयों और बहनों की तरह व्यवहार और सम्मान देने को कहा है , जिसे लोगो के बीच भाईचारे और प्यार को बढ़ावा मिल सके।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button