‘गरीब का चूल्हा भी…’, पीएम मोदी ने त्रिपुरा में कांग्रेस-सीपीएम को घेरा
पूर्वोत्तर के राज्यों में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है. आज यानी शनिवार को पीएम मोदी ने त्रिपुरा में एक रैली को संबोधित किया और...

पूर्वोत्तर के राज्यों में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है. आज यानी शनिवार को पीएम मोदी ने त्रिपुरा में एक रैली को संबोधित किया और कांग्रेस-लेफ्ट पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि याद कीजिए, जिन्होंने वर्षों तक त्रिपुरा पर राज किया। उन्होंने क्या हालात पैदा किए थे? स्थानीय गरीबों, महिलाओं और युवाओं का जीवन दूभर हो गया था। उनके सपने चकनाचूर हो गए थे। बच्चों को राज्य छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी आज दोपहर गोमती के राधाकिशोरपुर पहुंचे. यहां रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाले लोग हों या कर्मचारी, व्यापारी, व्यवसायी सभी को बिजली पानी के लिए लोहे के चने चबाने जैसा संघर्ष करना पड़ा। उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सीपीएम सरकार में गरीबों का चूल्हा तक नहीं जल सका। पहले दिल्ली-त्रिपुरा पर शासन करने वालों ने इन सुविधाओं की परवाह नहीं की। त्रिपुरा को लूटने वालों ने सबको गरीबी में रहने पर मजबूर कर दिया। अब फिर से कांग्रेस-सीपीएम साथ आ गए हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि चंदा लेने की आदत छूटती नहीं, वो फिर आ गए हैं। चंदा लेने की आदत नहीं गई। हमें कांग्रेस-लेफ्ट की दोधारी तलवार से सावधान रहना होगा। त्रिपुरा अब पिछड़ेपन से बाहर आ रहा है। 16 फरवरी को वोट जरूर करें। आज त्रिपुरा पड़ोसी देश बांग्लादेश को बिजली दे रहा है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।