‘Nobel Prize 2022’: फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्स को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से किया सम्मानित !

'साहित्य' (Literature) की विजेता रहने वाली फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्‍स को साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार दे कर सम्मानित किया गया है।

‘साहित्य’ (Literature) की विजेता रहने वाली ‘फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्‍स’ (French writer Anne Arnoux) को साहित्‍य का ‘नोबेल पुरस्‍कार’ (Nobel Prize) दे कर सम्मानित किया गया है। बताया जा रहा है फ्रांसीसी लेखक को यह पुरस्कार निजी यादों की परतों और विषयों में जड़ों की स्पष्टता को देखते हुए उनके साहस के साथ लिखने के लिए इस पुरस्कार से नवाज़ा गया है।

‘फ्रांसीसी लेखक’ एनी एरनॉक्‍स मिला नोबेल पुरस्‍कार

आपको बता दें कि इस वर्ष का साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्स (French author Annie Ernaux) को प्रदान किया गया है। इस सिलसिले में नोबेल पुरस्कार की कमेटी ने एनी एनरॉक्स के नाम की घोषणा कर दी है।

मुख्य सूचना

  • एनी एरनॉक्‍स ने लगातार कई बिंदुओं से अपने जीवन को जांचा-परखा है।
  • लैंगिक असमानता, भाषा और वर्गवाद को लेकर भी निडरता से बात रखी है।
  • लेखन में उनका रास्ता लंबा और कठिनाई भरा रहा।
  • वह नॉरमेन्डी के एक छोटे कस्बे येवेटोट में बड़ी हुईं हैं।
  • उनके माता-पिता एक ग्रोसरी स्टोर और एक कैफे चलाते थे।
  • बचपन में उनके पास अधिक संसाधन नहीं थे।
  • उन्होंने कल्पना से परे लेखन की सीमाओं को चुनौती दी।
  • उनके शुरूआती प्रोजेक्ट्स में अपने ग्रामीण परिवेश से उनका संर्घष लगातार दिखता है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • एनी एरनॉक्स ने फ्रेंच सहित अंग्रेजी में कई उपन्यास, नाटक और लेख लिखे हैं।
  • उन्होंने कई फिल्मों की कहानी भी लिखी है।
  • एनी का जन्म सन् 1940 में हुआ था।
  • चर्चित कृतियों में जर्नल डू डेहोर्स , ला वी एक्सटीरियर किताबें भी शामिल हैं।
  • पुस्तकों में एनी ने अपने बचपन के लेखों को शामिल किया है।
  • 2021 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार ब्रिटिश उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) को दिया गया था।
  • गुरनाह का उपन्यास पैराडाइज (Paradise) बहुत ही मशहूर हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button