बीजेपी नेता व मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिया इस्तीफा, जानिए पूरी वजह !

20 मई को स्वतंत्र सिंह को नेता सदन चुना गया था इसके पहले स्वतंत्र देव सिंह ने 27 जुलाई को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया था

योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र सिंह ने यूपी विधान परिषद के नेता सदन पद से इस्तीफा दे दिया है। 20 मई को स्वतंत्र सिंह को नेता सदन चुना गया था | इसके पहले स्वतंत्र देव सिंह ने 27 जुलाई को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया था। उसके बाद आज नेता सदन पद से इस्तीफा दे दिया।

ऊपरी सदन के नेता की जिम्मेदारी कौन सौंपेगा ?

हालांकि, उन्होंने विधान परिषद में नेता पद से इस्तीफा क्यों दिया, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बीजेपी सूत्रों की माने तो स्वतंत्र देव सिंह ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। स्वतंत्र देव सिंह के विधान परिषद में नेता पद से इस्तीफा देने के बाद इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि ऊपरी सदन के नेता की जिम्मेदारी कौन सौंपेगा ? हालांकि इस बारे में अभी तक किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सरकार में जल शक्ति मंत्री के पद पर हैं

आपको बता दें स्वतंत्र देव सिंह को पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जगह विधान परिषद का नेता सदन चुना गया था। विधान परिषद के नेता सदन और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अब फिलहाल स्वतंत्र देव सिंह यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री के पद पर बने हुए हैं।

स्वतंत्रदेव सिंह का कद केशव प्रसाद से छोटा हो गया

खबर यह भी है कि केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद का नेता बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद स्वतंत्रदेव सिंह का कद केशव प्रसाद मौर्य से छोटा हो गया है। ऐसे में केशव प्रसाद मौर्य को वरिष्ठता के आधार पर विधान परिषद के नेता का पद दिया जा सकता है।

 

खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button