लखनऊ मंडी सचिव के ऊपर दर्ज हुई एफआईआर !

उनपर आढ़त का काम दिलाने को लेकर 20 लाख रुपए विजय कुमार सिंह से वसूलने का आरोप है, 4-5 अज्ञात व्यक्ति पर भी मुकदमा दर्ज

आज लखनऊ मंडी सचिव ( market secretary ) संजय सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है।

मंडी सचिव संजय सिंह के ऊपर धारा 420, 406, 147, 323, 504 में मुकदमा दर्ज हुआ है। मंडी सचिव सहित विजय सिंह, अजय सिंह, 4-5 अज्ञात व्यक्ति पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि मंडी सचिव सिंह ट्रेडिंग कंपनी दुबग्गा मंडी सीतापुर रोड मंडी में मंडी माफियाओं के साथ आढ़त का काम करते हैं। उनपर आढ़त का काम दिलाने को लेकर 20 लाख रुपए विजय कुमार सिंह से वसूलने का आरोप है।

आपको बता दें संजय सिंह सचिव मंडी दुबग्गा मंडी सीतापुर रोड मंडी में अवैध आढ़त और अवैध कब्जा का खेल चल रहा है।

साथ ही संजय सिंह कई सालों से कुर्सी पर जमे है। ऐसा उनपर आरोप लग रहे है। इसके साथ ही उनपर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे है। पुलिस ने उनपर पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button