Punjab Protest News: पंजाब में शराब फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प !

पंजाब के जीरा में शराब की फैक्ट्री बंद किए जाने को लेकर राज्य में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। आज भी (20 दिसंबर) फिरोजपुर के जीरा में एक शराब फैक्ट्री के बाहर किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

पंजाब के जीरा में शराब की फैक्ट्री बंद किए जाने को लेकर राज्य में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। आज भी (20 दिसंबर) फिरोजपुर के जीरा में एक शराब फैक्ट्री के बाहर किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों लोग नजर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर फैक्ट्री को बंद नहीं किया गया तो और भी उग्र तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान किसान और पुलिसकर्मियों के बीच आमना-सामना हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले पानी के जमीन में गिरने से इलाके के लोग प्रभावित हो रहे हैं। इससे बच्चे भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसे जल्द से जल्द बंद करने की मांग की गई है।

राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

बता दें कि पिछले कई दिनों से शराब फैक्ट्री बंद करने को लेकर किसानों और स्थानीय लोगों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। मार्च निकाल किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। किसानों का कहना है कि अगर इसे जल्द नहीं रोका गया तो अन्य जिलों में भी प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की भी मांग की है।

पिछले पांच महीने से लोग कर रहे विरोध

इस दौरान पुलिस ने बेरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने पर किसानों पर लाठीचार्ज भी किया। वहीं, पुलिस ने 283 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ यातायात प्रभावित करने का मामला दर्ज किया है, जबकि 38 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पंजाब के जीरा में पिछले पांच महीने से शराब फैक्ट्री का लोग विरोध कर रहे हैं। अब यह विरोध पहले से ज्यादा उग्र होता नजर आ रहा है।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button